राष्ट्रीय खेलों की ऐतिहासिक सफलता के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर और हर की पौड़ी में की पूजा

देहरादून/हरिद्वार | 38वें राष्ट्रीय खेलों की भव्य सफलता के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव और हर की पौड़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। खेलों की शुरुआत से पहले उन्होंने इन धार्मिक स्थलों पर मनौती मांगी थी, जो अब पूरी हो गई।

सुबह सबसे पहले टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और आरती करने के बाद मंत्री ने कहा, “भोलेनाथ का आशीर्वाद ही है कि हमारे खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। जितना मांगा था, उससे कहीं ज्यादा मिला।”

शाम को हर की पौड़ी पहुंचकर उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया और मां गंगा का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मां गंगा ने देवभूमि की नैया को पार लगाया और राष्ट्रीय खेलों को निर्विघ्न और ऐतिहासिक बना दिया।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *