मंडी में आढ़ती के पुत्र ने दो पल्लेदारों को गोली मारी, हालत गंभीर

काशीपुर। मामूली कहासुनी को लेकर यहां नवीन अनाज मंडी में आज एक आढ़ती के पुत्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो पल्लेदारों को गोली मार दी ।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, पुलिस ने आढ़ती व उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया है घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार आज नवीन अनाज मंडी के एक आढ़ती वीरेंद्र के यहाँ दो पल्लेदारों की किसी बात को लेकर आढ़ती से कहासुनी हो गई। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह के मुताबिक इसी कहासुनी के बीच आढ़ती के पुत्र ने ग्राम सरबरखेड़ा के रहने वाले दोनों पल्लेदारों नजाकत और नसीम निवासी को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। इस मामले में कुंडा थाना पुलिस ने दोनों पिता पुत्र वीरेंद्र व मोहित को हिरासत में ले लिया है। गोली नसीम के पेट के ऊपरी हिस्से में जबकि नजाकत के पैर में लगी है। मामले में तहरीर आ गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर है। वहीं इस गोलाबारी के बाद भारी संख्या में ग्रामीणों में एकत्रित होकर हंगामा शुरू कर दिया। जिन्हे पुलिस ने न्याय का भरोसा देकर बमुश्किल शांत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *