अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस हरिद्वार शाखा का पुर्नगठन किया

हरिद्वार। महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की हरिद्वार शाखा का पुर्नगठन करते हुए पदाधिकारी नियुक्त किए गए। नगर निगम स्थित सफाई मजदूर कांग्रेस के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष आत्माराम बेनीवाल की मौजूदगी में आम सहमति से किए गए पुर्नगठन में प्रदेश कोषाध्यक्ष आत्माराम बेनीवाल एवं राजकुमार खेरवाल संरक्षक, नानक चंद पेवल शाखा अध्यक्ष, सनी कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, किशोर गौड़ व आनंद कांगड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष़, आनंद कांगड़ा, अरुण कुमार चंचल (बंटी), राजेंद्र बागड़ी, सतीश खैरवाल, लोकेश कुमार चैटाला उपाध्यक्ष, मनोज छाछर महामंत्री, शिवम कुमार, नरेंद्र कुमार, कपिल कुमार, चमन लाल मंत्री, राजेश खैरवाल, राहुल पवार, किशोर कुमार, प्रदीप कुमार उप मंत्री, उमेश कुमार, महेंद्र, संदीप संगठन मंत्री, अजय बेनीवाल, मिंटू राजा प्रचार मंत्री एवं राजकुमार, शिवम राजन कार्यालय मंत्री तथा सोनू गोपी, रोहित कुमार, नाथी, सतीश बरवा, रविंदर, राहुल, विशाल कुमार, पाल सिंह शिवम आनंद आदि सदस्य कार्यकारिणी चुने गए। इस अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर के सभासद अमरदीप ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारी हितों के लिए यूनियन का गठन बहुत जरूरी है। यूनियन माध्यम से ही मजदूरों का शोषण रोका जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण कुमार ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *