एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने मीनाक्षी पाण्डेय के लेफ्टिनेंट बनने पर दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था केे अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में मीनाक्षी पाण्डेय के लेफ्टिनेंट बनने पर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और भगवान गणेश की प्रतिमा भेंटकर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि मीनाक्षी पाण्डेय ने सीडीएस 2023 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है, जिससे उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। मीनाक्षी का सफलता का मार्ग कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरा था।

इस अवसर कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, पूर्णिमा रजवार, रॉबिन भारती, विमला पाण्डेय, सीमा सिंह, बच्ची सिंह, उज्जवल पाण्डेय, रोहतास प्रजापति, अमन कुमार, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, और मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *