एक मासूम फिर से हुई दरिंदों का शिकार, मित्र ने किया दुष्कर्म, तो प्रेमी ने हत्या

हरिद्वार। धर्मनगरी के बहादराबाद क्षेत्र से हैवानियत की हदों को पार करता हुआ एक मामला सामने आया है। एक मासूम फिर से दरिंदों का शिकार हुई। सोमवार को बहादराबाद में पतंजलि रिसर्च सेंटर शांतरशाह के पास करीब सुबह 5 बजे एक अज्ञात लड़की का शव मिला था। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फेल गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल में भेजा था। 

पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के लिये उसकी फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की थी। जिसकी पहचान शांतरशाह बहादराबाद निवासी के रूप में हुई। पहचान होने पर मां की तहरीर पर थाना बहादराबाद में हत्या के प्रकरण में धारा 120 बी, 363, 366, 376 ए, 376 डी, 302, 506 आईपीसी व 5जी/6 पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये फोर्स तैनात करते हुए नाबालिक का दाह संस्कार कराया गया। प्रकरण के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया गया था। प्रकरण के जाँच पड़ताल में पाया गया कि मृतका विगत 6 माह से नामजद अभियुक्त अमित सैनी के संपर्क में थी, जो उसको बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

हत्या से पूर्वं सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई थी नाबालिक

नितिन नामक युवक मृतका को पहले से जानता था। नितिन ने अपने दोस्त निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला व मौसम के साथ मिलकर दुष्कर्म का प्लान बनाया। नितिन ने मृतका कोे संपर्क कर उसे मिलने बुलाया, मृतका उससे मिलने चली गई, रविवार की शाम शिवगंगा विहार तिराहा शांतरशाह रोड से नितिन और निखिल ने मृतका को अपनी बुलेट पर बैठाकर ले आए तथा इनके दोस्त तुषार उर्फ भोला व मौसम इनको हाईवे पर मिले। इसके बाद पांचों बोंगला बाइपास रोड पर आए, जहाँ पाँचों ने बियर पी, मृतका को नशा होने पर उसे गंगा नहाने के बहाने हरिद्वार ले आये और वापस जाते समय मृतका को रोहल्की जाने वाली रोड पर सुनसान जगह पर ले गए, और वहाँ पर नितिन व निखिल ने मृतका के साथ दुष्कर्म किया। जबकि तुषार व उसका दोस्त मृतका के साथ दुष्कर्म करने वाले थे, लेकिन सड़क पर लोगों के आने जाने से ये लोग डर गए, ओर नितिन व निखिल मृतका को अपनी मोटर साइकिल से मध्य रात्रि को वापस उसके घर के पास छोड़ आये। इस बात को किसी को बताने के एवज में अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए।

घटना के बाद रात को ही मृतका मदद के लिए अपने प्रेमी अमित सैनी के घर पर पहुंची। उस समय अमित के घर पर उसके पिता मदन पाल सैनी, माता शशि देवी एवं बहन रूबी सैनी मौजूद थे। अमित मृतका को चुपचाप अपने कमरे में ले गया जहां उसने संबंध बनाए। इस दौरान जब मृतका ने स्वयं के साथ हुए दुष्कर्म की बात अमित सैनी को बताई, तब अमित सैनी आगबबूला होकर मृतका पर ही भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा, जिससे घर के अंदर काफी शोर शराबा होने लगा, जिसपर अमित सैनी के परिजनों लड़की के नाबालिक होने व फंसने के डर से लड़की के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने लगे। मारपीट के दौरान मृतका का सर घर के लोहे के गेट पर जा लगा, जिससे मृतका घायल हो गई। जिससे अमित सैनी घबरा गया और उसेे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

मृतका का पीछा कर उसको रास्ते में पकड़कर उसकी हत्या करने के उद्देश्य से दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट के सामने लाया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए मृतका को जान से मारने के लिये अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया। अंधेरे में खड़ा होकर ओर उसके मरने की पुष्टि करने के बाद वहाँ से भाग गया। और घटना की बात अपने चचेरे भाई प्रधान पति आदित्य सैनी को बताई। सोमवार की सुबह जब मृतका की माँ आदित्य राज सैनी के पास पहुंची, तब आदित्य ने सबकुछ जानते हुए माँ को गुमराह करते हुए पुलिस के पास न जाने व अपने स्तर से उसकी तलाश करने की बात कही।

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार हत्या के आरोप में अमित सैनी व उसकी मां शशि देवी को गिरफ्तार किया। साथ ही मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले नितिन व निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला व मौसम को भी दबोचा। अभी आदित्य राज सैनी, मदनपाल सैनी व रूबी सैनी हैं। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने 10,000 व पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने 25,000 ईनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *