हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने सभी व्यापारियों से मतदान अवश्य करने की अपील की है। सुनील सेठी ने कहा कि सभी व्यापारियों को राष्ट्रहित में लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। सभी व्यापारी चुनाव में भागीदारी करते हुए मतदान करें और अपने प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। सभी सबसे पहले मतदान के अपने दायित्व को पूरा करें। इसके बाद ही जलपान और अन्य जरूरी काम करें।