
हरिद्वार। 79वां स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय विकास भवन रोशनाबाद सहित पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने भगत सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि देशप्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में परियोजना निदेशक डीआरडीए के.एन. तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश एवं विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ध्वजारोहण किया। मंच पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं सीडीओ आकांक्षा कोण्डे मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कैंप कार्यालय और पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर जवानों को शपथ दिलाई तथा “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम के तहत वृक्षारोपण किया। जनपद के विभिन्न थानों व कार्यालयों में भी झंडारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और जवानों से फलदार व छायादार वृक्ष लगाने की अपील की गई।इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (सेवा के आधार पर) निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट को मिला, जबकि विशिष्ट कार्य हेतु एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल और उ0नि0 मनोहर सिंह रावत को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ सेवा के आधार पर आरक्षी गिरीश चन्द्र सती और मुख्य आरक्षी फिरोज खान को मिला, जबकि विशिष्ट कार्य हेतु एसपी सिटी पंकज गैरोला को यह सम्मान प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ सेवा के आधार पर निरीक्षक सीपीयू हितेश कुमार को तथा विशिष्ट कार्य हेतु एसपी ट्रैफिक/क्राइम जितेन्द्र मेहरा, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर नताशा सिंह, मुख्य आरक्षी विजय राणा, अपर उप निरीक्षक मनोज शर्मा, मुख्य आरक्षी कृपाराम चैहान, मुख्य आरक्षी गीतम सिंह और आरक्षी राकेश राणा को मिला। 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक अर्जित करने पर मुख्य आरक्षी विरेन्द्र सिंह को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ से सम्मानित किया गया।प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 15 अगस्त भारत की आजादी का प्रतीक है और यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर गौरव प्राप्त किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और जनपद को उत्कृष्ट बनाने का आह्वान किया।
शहर में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। महानगर व्यापार मंडल कार्यालय पर विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल और जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। मदन कौशिक ने कहा कि हर घर तिरंगा लहराकर देशवासी गर्व व्यक्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में विकास तिवारी, प्रमोद पार्षद, आकाश भाटी, रवि जैसल, दीपांशु विद्यार्थी, डॉक्टर निशित ऐरन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।