हरिद्वार कांवड़ मेले में ‘लखपति दीदी’ की धूम, महिलाओं ने 28 लाख की कमाई से बढ़ाया मान

हरिद्वार | कांवड़ मेले में इस बार भक्ति के साथ आजीविका संवर्द्धन का भी अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देश पर जिले भर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मेले में चाय, नाश्ता, जूस, फल और हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल लगाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।

अब तक जिले के 60 से अधिक स्थानों पर लगाए गए इन स्टॉलों से करीब 28 लाख रुपये की बिक्री हो चुकी है। 1 से 4 लाख तक की रोजाना कमाई से जुड़ी महिलाएं बेहद उत्साहित हैं।

‘लखपति दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपये तक सालाना आमदनी के लक्ष्य की ओर बढ़ाया जा रहा है। अब प्रशासन चारधाम यात्रा सीजन तक इन स्टॉलों को जारी रखने पर विचार कर रहा है ताकि और भी महिलाएं इस मौके का लाभ उठा सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *