हरिद्वार। आज रानीपुर कोतवाली में 33 वाहानों की नीलामी कराई गई। जिसमें 2 ट्रक, 2 कार व 29 मोटर साईकिले थी, कुछ वाहन लावरिस व कुछ कोे पुलिस ने एम.वी. एक्ट में सीज किया था। उपजिलाधिकारी के आदेश पर वाहनों की नीलामी की गई।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर हरिद्वार, नायब तहसीलदार, परिवहन कर अधिकारी भारत सिंह और सागरिका अभियोजन अधिकारी की अगुवाई में बोली लगाकर नीलामी कराई गई। शुरुआती बोली का मूल्य 4,57,000 रुपये निर्धारित किया गया था। नीलामी में अलीगढ़ के योगेन्द्र सिंह ने अधिक बोली लगाते हुए 7,15,000 रुपये की पेशकश की और सभी वाहनों को नीलामी के तहत खरीद लिया। इस दौरान रानीपुर पुलिस के विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चैहान, अपर उप निरीक्षक मोहन सिंह रावत, मालखाना मोहर्रिर कोतवाली रानीपुरव हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार मौजूद रहे।