देहरादून। अवीवा लाइफ इंश्योरेंस इंडिया ग्राहकों की सेहत, पारदर्शिता और बीमा की सुलभता को ध्यान में रखते हुए मजबूती के साथ जीवन बीमा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। भविष्य की सोच के साथ, अवीवा ने ऐसे इनोवेटिव प्रोडक्ट और पहल की शुरुआत की है। अवीवा की यह पहल बीमा के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित कर रही है। कंपनी के ये प्रोडक्ट इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंश्योरेंस फॉर ऑलष् मिशन को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं।अवीवा की इस एप्रोच में कंपनी का पूरा फोकस ग्राहकों के संपूर्ण स्वास्थ्य पर है। यह एप्रोच पाँच प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, ये स्तंभ हैं शारीरिक फिटनेस, मानसिक सेहत, प्रोएक्टिव हेल्थ चेक, संतुलित पोषण और वित्तीय सुरक्षा। सेहत को लेकर कंपनी की यह एप्रोच अवीवा के प्रमुख प्रोडक्ट में भी दिखाई देती है। कंपनी के इन प्रोडक्ट में एक प्रिवेंटिव वैलनेस पैकेज भी है, जिसमें स्मार्ट स्केल, बीपी मॉनिटर, स्मार्टवॉच, एआई-पावर्ड डाइट गायडेंस, जीनोम टेस्टिंग के साथ ही न्यूट्रिशनिस्ट के साथ एक कंसल्टेशन जैसे स्मार्ट हेल्थ टूल्स भी प्रदान किए जाते हैं। अवीवा इंडिया के सीईओ और एमडी असित रथ ने कहा, एक लाइफ इंश्योरेंस प्रोवाइडर के रूप में, हमारा मानना है कि सच्ची सुरक्षा वित्तीय सुरक्षा से कहीं अधिक व्यापक होती है; यह हमारे ग्राहकों को सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए उन्हें मजबूती प्रदान करता है। हमारी वैलनेस-सेंट्रिक एप्रोच लाइफ इंश्योरेंस को सेहत से जुड़े एक संपूर्ण संसाधन में बदल देता है। पारदर्शिता और नैतिक प्रथाओं के प्रति अवीवा की प्रतिबद्धता इसके अवीवा सिग्नेचर प्रोडक्ट सीरीज में साफ झलकती है। इस सीरीज का उद्देश्य मिस सेलिंग को खत्म करना है, इसी के साथ ही इसका प्रयास है कि प्रत्येक उत्पाद ग्राहक की विशेष जरूरतों के अनुकूल हो।