सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान

हरिद्वार। 35वें सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस और सीपीयू द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। भीमगोडा बैरियर पर ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा चालकों व राहगीरों को हिट एंड रन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) के तहत कानूनी जानकारी दी गई। उन्हें गोल्डन आवर, हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल उपयोग व शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में टैक्सी, मैक्सी कैब, ऑटो व बस चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर में भी टेंपो, रिक्शा चालकों को हिट एंड रन मामलों में कार्रवाई व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *