जागरूकता ही साइबर अपराध से निपटने का सबसे बड़ा हथियार: जितेंद्र मेहरा

हरिद्वार। शनिवार को पुलिस ने साइबर जागरूकता दिवस मनाया। सिडकुल स्थित आईटीसी कंपनी में अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर एवं नोडल अधिकारी साइबर सेल जितेंद्र मेहरा ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड और सुरक्षा उपायों पर जागरूक किया। उन्होंने कहा, जागरूकता ही साइबर अपराध से निपटने का सबसे बड़ा हथियार है। किसी के झांसे में न आएं। यदि कोई परेशान करें तो पुलिस की मदद लें। कोई भी फोन करके कितना भी लालच दे, उसकी बातों में न आएं। इससे आसानी से लोग साइबर अपराध के शिकार हो रहे हैैं। साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 या National cyber crime reporting portal (NCRP) www.cybercrime.gov.in शिकायत करें।

इस दौरान मेहरा ने वेतन खातों, एटीएम सुरक्षा, डिजिटल ठगी, फर्जी लोन एप्स, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, सोशल मीडिया पर ठगी, फर्जी इन्वेस्टमेंट, और दोहरे पैसे के झांसे जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और पासवर्ड प्रबंधन पर विशेष जानकारी दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *