भोगपुर में आयुष्मान/आभा जागरूकता शिविर आयोजित

देहरादून जनपद के भोगपुर में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की पहल पर आयुष्मान/आभा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 150 से अधिक आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाए गए। शिविर में लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों हेतु वय वंदना कार्ड तथा ABDM के अंतर्गत आभा कार्ड, स्कैन एंड शेयर जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत रखवाल गांव के प्रधान दीपक रावत की मांग पर आयोजित इस शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा और प्रचार सामग्री वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *