बहादराबाद पुलिस ने नाबालिक अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को राजस्थान से दबोचा

कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने नाबालिक के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया है। बहादराबाद निवासी एक व्यक्ति ने 20 जनवरी 2026 को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को संजय पुत्र रूपनारायण, निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा, जिला सीतापुर (उप्र) बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। सीआईयू हरिद्वार के सहयोग से सर्विलांस के माध्यम से 3 फरवरी 2026 को आरोपी को थाना नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिक को सुरक्षित बरामद कर लिया है। विवेचना के दौरान प्रकरण में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *