बहुजन क्रान्ति मोर्चा ने दिया सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना

हरिद्वार। मूल निवासी बहुजन समाज के मौलिक अधिकारों एवं संवैधानिक अधिकारों तथा अन्याय व अत्याचार के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना दिया और राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।

धरने को सम्बोधित करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहा कि मूल निवासी बहुजन समाज के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों को बंद कर शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। धर्म परिवर्तन के नाम पर एससी, एसटी, ओबीसी के बेगुनाह लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। पत्रकारों पर जानलेवा हमला किए जा रहे हैं। भंवर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। एससी, एसटी, ओबीसी के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ दिया जाए। ओबीसी के साथ सभी जाति समूहों की जाति आधारित जनगणना की जाए। ईवीएम को बैन कर सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर आंदोलन के अगले चरण में 25 सितम्बर को जेल भरो आंदोलन और 15 अक्टूबर को जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। धरने को उत्तराखंड बामसेफ के प्रदेश प्रभारी हेम सिंह राहुल, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पास्टर सुरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय मूल निवासी अत्यंत पिछडी अनुसूचित जाति जागृति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र श्रमिक, बहुजन क्रांति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्याय जितेंद्र तेश्वर, जिला उपाध्यक्ष राहुल कुमार, जिला सचिव पास्टर रवि, जिला सचिव रमेश चंद, भारत मुक्ति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर आदित्य, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजीव बाबा, रामविलास पासवान, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार, प्रमिला, जोशी कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *