23 फरवरी को होगा बालाजी इंस्टीट्यूट का लोकार्पण, चिकित्सकों को मिलेगा सम्मान

हरिद्वार। इ एम ए के केंद्रीय कार्यालय शिव विहार आर्य नगर ज्वालापुर में एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.पी.एस. चौहान ने बताया कि 23 फरवरी को बालाजी इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल, अलीपुर का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। यह संस्थान इ एम ए इंडिया, इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ईएच, अमेरिकन न्यूट्रीशनल मेडिकल एसोसिएशन यूएसए और केंद्रीय चिकित्सा परिषद ऑफ इलेक्ट्रोहोम्योपैथी मेडिसिन, दिल्ली से मान्यता प्राप्त है।

कार्यक्रम में ए.एन.एम.ए यूएसए के चेयरमैन डॉ. देवाशीष कुंडु और केंद्रीय चिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. एम.आई. खान मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, बेस्ट प्रैक्टिशनर अवॉर्ड और एप्रीसिएशन अवॉर्ड से चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. ए.पी. अग्रवाल, डॉ. एम.टी. अंसारी, डॉ. ऋचा आर्य, डॉ. हीना कुशवाहा सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *