बारट्रॉनिक्स इंडिया ने सिंगापुर के पीटीडब्ल्यू ग्रुप के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

देहरादून। बारट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (बीएसईरू 532694, एनएसईरू एएसएमएस), जो वित्तीय प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी है, और पीटीडब्ल्यू ग्रुप, जो सिंगापुर स्थित सेमीकंडक्टर समाधान प्रदाता है, ने भारत के सेमिकंडक्टर उद्योग को सुदृढ़ करने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एमओयू हैदराबाद में सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री, तेलंगाना के साथ बैठक के बाद हस्ताक्षरित किया गया, जिससे भारत के वैश्विक सेमीकंडक्टर केंद्र बनने की महत्वाकांक्षी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित हुआ। यह एमओयू पीटीडब्ल्यू ग्रुप, सिंगापुर आधारित सेमीकंडक्टर समाधान प्रदाता के भारतीय बाजार में प्रवेश का प्रतीक है। नए फैसिलिटीज़ की योजना भारत में नए फैब्स की स्थापना, सेमिकॉन उपकरणों के स्थानीय उत्पादन और पुनर्निर्माण और सेमीकंडक्टर उत्पादन, प्रक्रियाओं और उपकरणों पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों को स्थापित करने में मदद करने के लिए बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *