स्नान पर्व से पूर्व पुलिस महानिरीक्षक पहुंचे हरिद्वार, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

हरिद्वार। आज देर शाम पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करण सिंह नग्न्याल हरिद्वार पहुंचे। जहाँ उन्होंने संजय पुल होते हुए गंगा आरती एवं कई घाटों का स्नान पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद कंट्रोल रूम में बुद्ध पूर्णिमा स्नान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी, जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान व्यवस्थाओं मंें जो कमियां पाई गई, उसके विषय पर पुलिस बल को अवगत कराते हुये उचित दिशा निर्देश दिए।

साथ ही कहा कि चार धाम के दौरान आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह मेला काफी चैलेंज के रूप में रहेगा, मेले को कुशल पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये आपासी तालमेल बनाना होगा। मेले को सात जोन में बांटा गया है। मेले की व्यवस्था पार्किंग एरिया, स्नान एरिया, अपर रोड, रोड़ीवेलवाला, पंतद्वीप आदि क्षेत्रों में की गई है तथा चार धाम से आने वाले यात्रियों के लिये बैरागी कैम्प में व्यवस्था बनाई गई है। ताकि जो लोग बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर जा रहे हैं, उनको नियत्रिंत किया जा सके। इस बार चार धाम यात्रा के कारण यात्री साढ़े पाँच लाख की जगह 9 लाख के पार जा सकते हंै। हमारा पुलिस बल भी कड़ी धूप और गर्म हवाओं के बीच उसी अनुपात में तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *