हरिद्वार। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, और उप जिलाधिकारी मनीष सिंह ने पन्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जबकि पन्त पार्क में जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, और अन्य अधिकारियों ने पन्त जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और एक पेड़ मां के नाम से पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने पन्त जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी, और कुशल प्रशासक थे। उनके जीवन का समर्पण देश और जन सेवा के प्रति था।
इस दौरान अपर मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी, जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ.नरेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।