हरिद्वार। भीम आर्मी, बसपा, उत्तराखंड अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ी जाति वैचारिक सभा और अन्य संगठनों ने जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को एक ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन में इन संगठनों ने अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए निर्धारित आरक्षण के भीतर आरक्षण लागू करने की मांग की।