नाबालिग के अपहरण मामले में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना बुग्गावाला क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

22 जनवरी 2026 को ग्राम रसूलपुर टोंगिया निवासी व्यक्ति की तहरीर पर प्रताप पुत्र राजकुमार के खिलाफ नाबालिग पुत्री (17 वर्ष) को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना बुग्गावाला पुलिस ने गहन छानबीन करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित गंभीर धाराओं के साथ पोक्सो अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

आरोपी प्रताप (20 वर्ष) निवासी रसूलपुर टोंगिया, थाना बुग्गावाला को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *