काशीपुर मेयर की हॉट सीट पर फिर से भाजपा का कब्जा

नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के लिए हुए चुनाव की कल मतगणना थी, लंबी चली मतगणना के बाद आज सुबह 3:30 बजे मेयर पद का परिणाम घोषित किया गया। मेयर पद पर चुनाव लड़े भाजपा के दीपक बाली ने कुल 48760 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के संदीप सहगल को 4790 वोटो से पराजित किया। श्री सहगल को 43790 मत प्राप्त हुए। इसी सीट के लिए चुनाव लड़े बसपा प्रत्याशी हसीन खान को 2610, समाजवादी पार्टी के नदीम अख्तर को 918 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अनवर हुसैन को 822, पूजा रावत को 897 और मीनू सहगल को 575 वोट मिले। 387 वोट नोटों नोट को गए। सुबह 3:30 बजे रिटर्निग अफसर चंद्र सिंह इमलाल ने नतीजे घोषित करते हुए दीपक बाली को जीत का प्रमाण पत्र दिया। उल्लेखनीय है कि इस बार काशीपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए हुए चुनावी घमासान में यह सीट न केवल हॉट सीट बन गई थी बल्कि भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई थी। भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली की भाग दौड़ के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी काशीपुर आए और रोड शो के करके दीपक बाली के समर्थन में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल भी जीत के लिए जी जान से लग रहे और मुकाबला को कड़ा बना दिया। अंत समय तक किसी भी की भी जीत का सही आभास नहीं हो पा रहा था। अंत में एक बार फिर यह सीट बीजेपी की झोली में चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *