काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अंजना के समर्थन में मेयर पद के प्रत्याशी दीपक बाली ने एक नुक्कड़ सभा कर अंजना को भारी मतों से विजई बनाने का आवाहन किया।

नगर निगम के चुनाव की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है चुनावी शोर बढ़ता जा रहा है सभी प्रत्याशी पूरी जोर आजमाइश के साथ चुनाव मैदान में है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 10 की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अंजना के समर्थन में यहां खड़कपुर के साप्ताहिक बाजार में मेयर पद के प्रत्याशी दीपक बाली व अन्य भाजपा नेताओं ने एक नुक्कड़ सभा की और अंजना को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। मेयर पद के प्रत्याशी दीपक बाली ने इस दौरान नारी सुरक्षा पर अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सभी भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजई होंगे। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए पार्षद प्रत्याशी श्रीमती अंजना ने कहा कि वार्ड में सभी वर्गों का उन्हें पूर्ण समर्थन मिल रहा है, उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता गगन कांबोज ,रवि पाल, भवन चंद्र कांडपाल, बलविंदर सिंह, नवीन चंद्र , हरीश तिलाड़ा, भुवन बेलवाल, रमेश मेहरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।