हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विधायक आदेश चौहान ने शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया और स्वयं भी रक्तदान किया।
विधायक चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर साल सेवा पखवाड़ा मनाया जाता है। इसी कड़ी में लगाया गया रक्तदान शिविर भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और सेवा संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से स्वास्थ्य बेहतर होता है और यह किसी अन्य के जीवन को बचाने का काम भी करता है। हर व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि रक्तदान शिविर केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज के लिए जीवनदायी अभियान है।
शिविर में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक हितेश कथूरिया, मंडल महामंत्री चेतन चौहान, देवेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद नागेंद्र राणा, ग्राम प्रधान नीरज चौहान, अनिल चौहान चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान, हिमांशु चौहान, प्रत्यूष चौहान, ईश्वर चौहान, अनुज त्यागी, सुबे सिंह, पवन चौहान, संदीप शर्मा, विवेक चौहान, पंकज बागड़ी, मनोज चौहान, मनोज कुमार, मनोज पारलिया, वरुण चौहान, सुरेंद्र चौहान, लवी चौहान, धर्मेंद्र कुमार, कमल प्रधान, विकास कुमार और संगीत चौहान मौजूद रहे।