ब्लड वालंटियर्स ने 400वां रक्तदान शिविर आयोजित किया

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित कटहरा बाजार गुरुद्वारे में ब्लड वालंटियर्स ने अपना 400वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर में व्यापार मंडल के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पिछले 14 वर्षों में ब्लड वालंटियर्स ने 26,000 यूनिट रक्त एकत्रित कर जरूरतमंदों की सहायता की है। यह टीम आपातकालीन परिस्थितियों में भी सक्रिय रहती है और अब लोगों को उनके विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन और सालगिरह पर रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही है। शिविर में एम्स ऋषिकेश और मां गंगा ब्लड सेंटर की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त एकत्रित किया। सभी रक्तदाताओं को मां गंगा ब्लड सेंटर की ओर से प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *