कोल्ड ड्रिंक बेचने को लेकर दुकानदारों में खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र को किया चाकू से घायल, पुत्र की मौत

हरिद्वार। सोमवार को लालजीवाला बस्ती में दो दुकानदारों के बीच कोल्ड ड्रिंक बेचने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहाँ डाक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने मीडिया सेल से जानकारी देते हुये बताया कि सोमवार की रात लालजीवाला बस्ती में दो दुकानदारों के बीच कोल्ड ड्रिंक बेचने को लेकर कहासुनी हो गई थी। पता चला कि उनके बीच विवाद पुराना चल रहा था, जिसने सोमवार को तुल पकड़ लिया। विवाद में केदार उर्फ खैरिया ने पिता रामजीत व पुत्र दिनेश पर चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा घायल पिता पुत्र को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ दिनेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रामजीत को चिकित्सकों ने एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था।

उपचार के बाद मृतक के पिता रामजीत ने मंगलवार को नगर कोतवाली में शिकायती पत्र पर
देकर नामजद आरोपित केदार उर्फ खैरिया व अतर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या के प्रकरण में 302/307/323/504 में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने वारदात के नामजद हत्यारोपी केदार उर्फ खैरिया को चमगादड़ टापू से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया। हत्यरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है। हत्या में आरोपी का चाचा उसका मददगार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *