काशीपुर। चंद रोज पूर्व यहां सुभाष नगर की पुलिया के पास खुला ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल अपनी अलग शैक्षिक पद्धति के कारण अभिभावकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, हिंदी _अंग्रेजी पद्धति पर आधारित इस स्कूल में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर शुरू से ही संगीत, योगा, मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण के साथ नवोदय और सैनिक स्कूल में प्रवेश की भी तैयारी करवाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल इसी शैक्षणिक सत्र वर्ष 2024_ 25 में शुरू हुआ है। चंद रोज में स्कूल में बच्चों की संख्या 150 के करीब हो गई है और लगातार प्रवेश चल रहे हैं। स्कूल के संचालक मंडल की बात करें तो उनका कहना है कि वह बच्चों को केवल किताबी कीड़ा ना बनाकर उनका सर्वांगीण विकास करना चाहते हैं। इसी बात का जिक्र करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री पूजा आर्या ने हमारे संवाददाता आर.पी.उदास से एक मुलाकात में बताया कि स्कूल में प्रशिक्षित अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम से शिक्षित किया जा रहा है, उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास करना है जिसके लिए हम अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर बच्चों को शुरू से ही कंप्यूटर, संगीत, योगा, डांस एवं मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देते हैं ।इसके अतिरिक्त नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, हिम ज्योति एवं एकल विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की भी तैयारी करवा रहे हैं ।
स्कूल के प्रबंधक संचित विश्नोई ने बताया कि स्कूल खोलकर पैसा कमाना उनका मूल उद्देश्य नहीं है। वह चाहते हैं कि हमारे स्कूल से शिक्षित होने के बाद बच्चों की नीव इतनी मजबूत हो कि वह जिस क्षेत्र में भी जाएं अपने मां-बाप और शहर का नाम रोशन करें वे स्कूल के नाम के अनुरूप बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।