काशीपुर। शिक्षा के क्षेत्र में दो वर्षों से कामयाबी के झंडे गाड़ रहा ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल बच्चों को नियमित पाठ्यक्रम के साथ नवोदय और सैनिक स्कूल में प्रवेश की तैयारी भी करवा रहा है। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति के बाद स्कूल का दायित्व संभाल रहे प्रधानाचार्य संजीव कुमार विश्नोई ने दावा किया है की गारंटी के साथ होनहार बच्चों को कक्षा 6 में नवोदय और सैनिक स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे। 
जानकारी के अनुसार यहां मोहल्ला सुभाषनगर पुलिया के पास वर्ष 2024 में ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल की स्थापना हुई थी, नर्सरी से कक्षा 8 तक यह स्कूल मान्यता प्राप्त है। स्कूल की स्थापना शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनाद संजीव कुमार विश्नोई ने की थी, और इसका जिम्मा उन्होंने प्रशिक्षित अध्यापक अध्यापिकाओं को सौप था। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए स्कूल में कार्यरत स्टाफ ने कड़ी मेहनत करते हुए दो साल तक शत प्रतिशत रिजल्ट दिया। स्कूल में नियमित विषयों की पढ़ाई के साथ कंप्यूटर शिक्षा, संगीत और जूडो कराटे में भी बच्चों को पारंगत किया जा रहा है। आगामी शैक्षिक सत्र के लिए एक अप्रैल से प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं।
विगत फरवरी माह में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति के बाद संजीव कुमार विश्नोई ने प्रधानाचार्य के रूप में स्कूल की बागडोर स्वयं संभाल ली है।प्रबंधक के रूप में श्रीमति मीनाक्षी विश्नोई कार्य कर रही हैं।श्री विश्नोई यहां रेलवे जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक के अलावा चार वर्षों तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के अधीक्षक भी रहे। इसके अलावा उन्होंने गुरु जमकेश्वर इंटर कॉलेज बैरमपुर मुरादाबाद में दस वर्षों तक अध्यापन कार्य किया। शिक्षा विभाग में वे तेज तर्रार शिक्षक के रूप में जाने जाते थे।
हमारे अधिकृत संवाददाता आर.पी.उदास से एक मुलाकात में संजीव बिश्नोई ने बताया कि अब उनका सारा ध्यान ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में बच्चों की शिक्षा पर केंद्रित है, उन्होंने बताया कि उनके अलावा नौ अन्य प्रशिक्षित अध्यापक अध्यापिकाएं स्कूल में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अन्य विद्यालयों की कार्यप्रणाली से इतर हमारे स्कूल में नियमित पाठ्यक्रम के साथ बच्चों को नवोदय और सैनिक स्कूल में प्रवेश की तैयारी करवाई जा रही है, इसके लिए विद्यालय की छुट्टी के बाद शाम 4 बजे से 6 बजे तक अतिरिक्त कक्षाएं लगवाई जा रही है और गारंटी के साथ नवोदय व सैनिक की स्कूल में कक्षा 6 में बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा, ताकि बच्चों का फ्यूचर उज्जवल हो सके। श्री विश्नोई ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में बच्चों की संख्या ठीक-ठाक है और प्रवेश प्रारंभ होने के बाद रोजाना नए बच्चे प्रवेश के लिए आ रहे हैं।