वार्ड 31 में टूटी पाइपलाइन बनी मुसीबत, प्रशासन बेखबर

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 में टूटी पाइपलाइन की समस्या गंभीर बनी हुई है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार, यह गड्ढा पिछले एक साल से खुदा हुआ है, जिससे लगातार पानी बह रहा है और कई लोग इसमें गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। यह रास्ता बंगाली हॉस्पिटल और कनखल थाने की ओर जाता है, जहां से एम्बुलेंस भी गुजरती हैं, लेकिन खराब सड़क और जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण और पाइपलाइन सुधार की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। वार्ड में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि विकास कार्यों का वादा करते हैं, लेकिन जीतने के बाद जनता की समस्याओं की अनदेखी कर दी जाती है। हरिद्वार के अन्य वार्डों में भी इसी तरह की समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *