युवा शक्ति और समावेशी विकास पर केंद्रित है 2026 का बजट: सुनील सैनी

हरिद्वार। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट युवा शक्ति संचालित बजट है, जिसमें गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह पहला बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों से प्रेरित है, जिनमें आर्थिक वृद्धि को तेज और बनाए रखना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए उनकी क्षमता का निर्माण करना तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को आगे बढ़ाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि बजट में आईटी सेवाओं के लिए सेफ हार्बर सुविधा की सीमा 300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये की गई है, वहीं अनुमान आधार पर टैक्स देने वाले सभी अप्रवासियों को न्यूनतम वैकल्पिक टैक्स से छूट दी गई है। सुनील सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को गति देने वाला है, जिसमें गरीब, किसान, महिला और युवा सहित हर वर्ग के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप दिखाई देता है।

उन्होंने बजट को आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण, बुनियादी ढांचे और भविष्य की प्राथमिकताओं को संतुलित करने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *