हरिद्वार। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर रोड़ी बेलवाला में आयोजित “देवभूमि रजत उत्सव” में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से महिला स्वयं सहायता समूहों ने पारंपरिक उत्पादों की जोरदार बिक्री की। चार दिवसीय उत्सव में लगाए गए 11 स्टॉलों से कुल ₹2.05 लाख की बिक्री हुई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति और लोकव्यंजनों की झलक देखने को मिली। जिला प्रशासन ने उत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले महिला समूहों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।