इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका, भारत सरकार से आतंकियों को जहन्नुम भेजने की मांग

हल्द्वानी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा हिंदू सैलानियों के नरसंहार के विरोध में शनिवार को ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। संस्था अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू और सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भारत सरकार से सभी इस्लामिक आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने और देश को आतंकवाद मुक्त बनाने की मांग की।

 

संस्था अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू और सदस्य पूर्णिमा रजवार ने कहा कि पहलगाम में हिंदू सैलानियों को पहचान कर जिस बर्बरता से हत्या की गई, वह अत्यंत पीड़ादायक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने हिंदू सैलानियों से नाम पूछकर, पैंट उतरवाकर और कलमा सुनाने के नाम पर उनकी पहचान कर नरसंहार किया, जो मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध है।

 

संस्था पदाधिकारियों ने मांग की कि भारत सरकार तत्काल सख्त कार्रवाई कर सभी मानवता विरोधी इस्लामिक आतंकवादियों को खत्म कर देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाए।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक हरीश चंद्र पांडेय, रूपेंद्र नागर, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, सचिव नंदकिशोर आर्य, विधिक सलाहकार पंकज तिवारी, मनीष साहू, मार्गदर्शक कन्हैया लाल गुप्ता, पूर्णिमा रजवार, योगिता बनोला, अलका टंडन, राशि जैन, कुसुम बोरा, खुशी नागर, पूजा जोशी, उर्वशी बोरा, जया जोशी, सुचित्रा जायसवाल, सुमन वार्ष्णेय, कल्पना भंडारी, मन्ना परगई, प्रियंका देवल, रश्मि शर्मा, तारा टकवाल, कमलेश बागड़वाल, मनदीप कौर, मीना जोशी, एकता पांडेय, मोनिका आर्या, सुनीता जायसवाल, बरखा शर्मा, जानकी रैगाई, मीना पांडेय, गौरी शर्मा, सुधा जायसवाल, सुशील साहू, मुकेश जोशी, रजत दिवाकर, रवि गुप्ता, तुषार रस्तोगी, सर्थिक मंडल, संजय सिंह भोजक, सुरेश चंद्र, अमन कुमार, आकाश गुप्ता, विनीत कुमार, जानकी कश्यप, रॉबिन भारती, दीपक कुमार, अमित गोस्वामी, उमेश राणा, मुकेश साहू, सुशील राय, मुकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *