शहीदी दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 23 मार्च पार्क में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि देश के इन अमर सपूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ इंकलाब का नारा बुलंद किया था। पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट और राजीव भार्गव ने कहा कि शहीदी दिवस हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि समाज में जहां भी अन्याय हो, वहां न्याय के लिए आवाज बुलंद करें। पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज में असमानता और शोषण के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। युवा नेता अजय गिरी और हिमांशु राजपूत ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को शोषण मुक्त बनाने के लिए कार्य करें। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मुकेश त्यागी, अरुण राघव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, रवि प्रजापति, रितेश पाण्डेय, करण प्रजापति, आयुष रावत, वीरेंद्र भारद्वाज, शिवा लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।