हरिद्वार। आज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय श्यामपुर ने मदरसा गुर्जर बस्ती-2 गौंडी खाता में डेंगू से बचाव एवं लाइफस्टाइल मोडिफिकेशन पर एक कैम्प का आयोजन किया। निदेशक होम्योपैथी डॉ. जे. एल. फिरमाल और जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास ठाकुर के निर्देशन में डॉ. पवन कुमार ने छात्र/छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। फार्मेसिस्ट आलोक धस्माना ने दवाओं का वितरण किया। इस कार्यक्रम में मदरसा स्टाफ का विशेष सहयोग रहाए और कुल 158 लाभार्थियों ने इस कैम्प का लाभ उठाया।