हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में बीते तीन माह से जनपदभर में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
अभियान में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और पंचायत क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्वच्छता को सतत प्रक्रिया बताते हुए जनसहभागिता पर जोर दिया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।