हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान लगातार 23वें दिन भी जारी रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अभियान के तहत शहरी इलाकों से लेकर गांव-देहात और राष्ट्रीय राजमार्ग तक सफाई कार्य किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों पर विभिन्न विभागों द्वारा आज दिनभर अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया।
जल संस्थान ने बताया कि लाल ग्रांट पेयजल योजना परिसर, चोली और शहाबुद्दीन पेयजल योजना परिसर में सफाई कराई गई।
सहायक निदेशक रेशम अर्जुन सिंह ने रेशम फार्म हाउस पथरी, रेशम फार्म मूलदासपुर और असिस्टेंट डायरेक्टर कार्यालय में सफाई अभियान चलाए जाने की जानकारी दी।
पीआरडी विभाग के अनुसार युवक मंगल दल ने भरपुर भोरी और महिला मंगल दल ने खानपुर कसौली में सफाई अभियान चलाया।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि हिल बाईपास पर सफाई कार्य किया गया।
जल निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ने तेजपुर और इब्राहिमपुर में सफाई अभियान संचालित होने की जानकारी दी।
खंड विकास अधिकारी लक्सर प्रवीण भट्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत खरंजा कुतुबपुर और मुड़खेड़ा खुर्द में रोड हेड दुकानों एवं गन्ना चर्खियों द्वारा साफ-सफाई ठीक न रखने पर चालान काटे गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि सिंहद्वार क्षेत्र में अकुम्स कंपनी द्वारा सड़क किनारे सफाई कराई गई।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद जनपद में साफ-सफाई का असर स्पष्ट दिख रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य की निगरानी कर रहे हैं।