हरिद्वार में बिजली चोरी का मामला दर्ज

हरिद्वार। विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार 29 अगस्त 2025 की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विजिलेंस की टीम ने भूपतवाला क्षेत्र के शिवगढ़ रामलीला ग्राउंड के पास छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सतीश कुमार पुत्र मूलचंद द्वारा मीटर से पहले ही तार में कट लगाकर मीटर को बाईपास किया गया था और अवैध रूप से बिजली की चोरी की जा रही थी।

विजिलेंस टीम ने मौके से सील किया हुआ केबिल, चैकिंग रिपोर्ट और सील-मोहर का नमूना कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरिद्वार ने विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकि दर्ज कर ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *