हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने गुरुवार को नारसन ब्लॉक का दौरा कर जीवामृत एफपीओ में तैयार हो रहे ऑर्गेनिक गुड़ उत्पादों की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने एफपीओ के टर्नओवर, उत्पादों और मार्केट लिंक के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
इसके बाद सीडीओ ने “सनलाइट ऑर्गेनिक बी कीपर” का भी निरीक्षण किया और शहद की प्रोसेसिंग व पैकेजिंग यूनिट की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया।
उन्होंने निर्देश दिए कि इन इकाइयों से महिला किसानों को जोड़ा जाए और उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना और बीडीओ नारसन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।