काशीपुर में आधुनिक दंत चिकित्सा सेवा के लिए चमका यशोवीर डेंटल केयर 

काशीपुर। चिकित्सकीय सेवाओं के मामले में उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर काशीपुर में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में भी आधुनिक सुविधाएं मिलने लगी है। इस मामले में यहां स्थापित यशोवीर डेंटल केयर आजकल खास चर्चा में है, यहां टेढ़े-मेढ़े दांतों को ठीक करने, सिंगल सिटिंगआरसीटी और डिजिटल इंप्रेशन जैसी आधुनिक सुविधा मरीजों को प्रदान की जा रही हैं। 

 यहां मुरादाबाद रोड सूद अस्पताल के पीछे स्थापित यशोवीर डेंटल केयर कम खर्च में आधुनिक दंत चिकित्सा प्रदान किए जाने को लेकर काफी चर्चा में है। अस्पताल के एमडी डॉ. संजय कुमार गोला ने इस मामले में विस्तार से चर्चा करते हुए हमारे संवाददाता को बताया कि क्लीनिक में सामान्य दंत चिकित्सा के अलावा मरीजों को कुछ ऐसी चिकित्सा सुविधा दी जा रही हैं जो काशीपुर में अभी तक कहीं नहीं है। इनका जिक्र करते हुए डॉ.गोला ने बताया कि वह एक बार में संपूर्ण आर.सी.टी.(Singal sitting RCT)करते हैं, उनके यहां डिजिटल इंप्रेशन और इंप्लांट की सुविधा भी है। डॉक्टर गोला की पत्नी डॉ. सुकन्या गोला भी ऑर्थोडॉन्टिक्स हैं, उनके द्वारा टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा करने की सुविधा दी जा रही है, यह चिकित्सा सुविधा अभी तक काशीपुर में उनके अलावा और कहीं उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा बहुत मामूली खर्च में बिना दर्द के दांत निकलना, बच्चों के दांत में लगे कीड़े, मुंह का कम खुलना का इलाज किया जा रहा है। मशीनों द्वारा दांतों की सफाई और सभी प्रकार के फिक्स दांतों को लगाने की सुविधा भी उपलब्ध है। यशोवीर डेंटल केयर के एमडी डॉ. संजय कुमार गोला काशीपुर से पूर्व चंडीगढ़ और दिल्ली के बड़े अस्पतालों अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दंत चिकित्सा के अलावा उनके सौम्य व्यवहार के कारण इलाज कराने आने वाले मरीज उनसे काफी प्रभावित रहते हैं। 

 उल्लेखनीय पहलू यह है कि डॉ. संजय गोला के पिता डा. वीर सिंह भी पिछले तीन दशकों से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। उनके बड़े भाई डॉ. दीपक गोला को भी दंत चिकित्सा में महारत हासिल है। डॉ. वीर सिंह पिछले 35 वर्षों से ठाकुरद्वारा में दंत क्लीनिक चलाते हैं, जहां मरीजों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। 20 वर्ष पूर्व उन्होंने यहां नागनाथ मंदिर के पास भी एक दंत क्लीनिक खोल लिया था और वर्तमान में सुबह से दोपहर तक ठाकुरद्वारा में और शाम को नागनाथ मंदिर के पास स्थित क्लीनिक में मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं। डॉ दीपक गोला भी दोनों क्लीनिक में सेवाएं देते हैं। उन्होंने बताया कि नागनाथ मंदिर के पास स्थित क्लीनिक को अब आधुनिक रूप से बड़ी बिल्डिंग में स्थापित किया जा रहा है,जिसका काम प्रगति पर है। इस क्लीनिक में भी आधुनिक मशीनों के द्वारा यशोवीर डेंटल केयर की भांति दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *