देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत सीता अशोक का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी इस अभियान में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जो हर व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने इसे भावनात्मक जुड़ाव के साथ एक जरूरी सामाजिक दायित्व भी बताया।
इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया, जिससे कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक आयाम मिला।