हरिद्वार। खेल महाकुंभ-2025 के तहत आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब पिथौरागढ़ ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में पौड़ी गढ़वाल को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया।
निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। इससे पहले सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ ने टिहरी गढ़वाल को 2-1 से पराजित किया, जबकि पौड़ी गढ़वाल ने नैनीताल को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरे स्थान के मुकाबले में टिहरी गढ़वाल ने नैनीताल को शिकस्त दी। समापन अवसर पर विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को बधाई दी।