देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास और कर्मचारियों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं।
58% महंगाई भत्ता मंजूर – सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों और निकायों में कार्यरत नियमित कार्मिकों को अब 1 जुलाई 2025 से 58% महंगाई भत्ता मिलेगा।
माध्यमिक छात्रों के लिए निःशुल्क किताबें – कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें देने हेतु ₹54.72 करोड़ की स्वीकृति।
अशासकीय महाविद्यालयों के कर्मचारियों के लिए राहत – 21 कॉलेजों के कार्मिकों को वेतन भुगतान हेतु ₹57.14 करोड़ मंजूर।
मां नन्दा राजजात यात्रा के लिए धनराशि स्वीकृत – यात्रा से जुड़े कार्यों हेतु कुल ₹47.75 करोड़ की स्वीकृति, जिसमें सड़कों के सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण कार्य शामिल।
विभिन्न विकास योजनाओं को मिली ₹276.25 करोड़ की मंजूरी – नाबार्ड पोषित सिंचाई और लोक निर्माण विभाग की 73 परियोजनाओं को हरी झंडी।
सड़क और हैलीपैड निर्माण को बढ़ावा – चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सड़क व हैलीपैड निर्माण हेतु ₹38.76 लाख से ₹4.34 करोड़ तक की स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये स्वीकृतियां राज्य के विकास, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम हैं।