देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट www.pravasiuttarakhandi.uk.gov.in का शुभारंभ किया। यह वेबसाइट आईटीडीए द्वारा विकसित की गई है और प्रवासियों को राज्य सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 7 नवंबर 2024 को प्रस्तावित प्रवासी उत्तराखण्ड दिवस के अवसर पर देहरादून में एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाए, जिसमें देश और विदेश में रह रहे उत्तराखण्डी प्रवासियों को आमंत्रित किया जाए।