हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कनखल स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने रामभक्त हनुमान से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
मंदिर परिसर में वेद ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य डॉ. पं. आनंद बल्लभ जोशी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, गंगाजली एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री जुगल किशोर भसीन, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं पंडितगण उपस्थित रहे।