मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल, उपचार के निर्देश दिए

हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार जिला चिकित्सालय एवं एम्स ऋषिकेश पहुंचकर मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की चिकित्सा स्थिति की जानकारी ली और उनके समुचित उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद घटना में प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति और उनके परिजनों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि सरकार घायलों के इलाज और परिजनों को सहायता प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री मदन कौशिक, विधायक श्री आदेश चौहान सहित जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *