मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति दी है। मसूरी के वार्ड संख्या 05 धोरणखास में सड़कों के सतह लेपन व साइनेज कार्य के लिए 243.91 लाख की मंजूरी मिली। गढ़वाल के विभिन्न मोटर मार्गों का नामकरण शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किया गया। लालकुआं में क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण हेतु 148.48 लाख व अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र में आरसीसी पुल निर्माण हेतु 121.83 लाख स्वीकृत किए गए।

सितारगंज व अल्मोड़ा की जेलों में आवासीय भवनों के निर्माण के लिए क्रमशः 929.12 लाख व 997.41 लाख की मंजूरी मिली। हरिद्वार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिडकुल द्वारा सड़क व नाली निर्माण हेतु 336.60 लाख का प्रावधान किया गया। चमोली में सारकोट भराडीसैंण मार्ग के सुधारीकरण हेतु 403.41 लाख व टनकपुर बस टर्मिनल निर्माण के लिए 23,774.45 लाख की स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा, उत्तराखंड स्वान नेटवर्क संचालन हेतु 5238.15 लाख, नाबार्ड से वित्तपोषित भवन निर्माण कार्यों हेतु 1982.795 लाख, कर्णप्रयाग में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक हेतु 453.63 लाख तथा उत्तरकाशी के मोरी में हेलीपैड निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *