मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस एवं वानिकी सेवाओं के अधिकारीगण सहित प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें और उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में पवित्रता, प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने सभी से अपील की कि यह पर्व स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की सतत विकास यात्रा में सभी नागरिकों से सहयोग की भी अपील की और आशा व्यक्त की कि एकजुट प्रयासों से उत्तराखंड निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *