देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्डी गीत “पैंली-पैंली बार” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गीत राज्य में पहली बार हुए विकास कार्यों, ऐतिहासिक निर्णयों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून, यूसीसी, अतिक्रमण हटाने, रिवर्स पलायन, पर्यटन, कृषि और रोजगार जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों से उत्तराखण्ड नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। गीत में राज्य की विकास यात्रा और “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की भावना को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में लोकगायक सौरभ मैठाणी, भूपेन्द्र बसेड़ा, ललित गित्यार सहित अनेक कलाकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।