देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में पिटकुल की समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वितरण लॉस कम करने और बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रीष्मकालीन सीजन को देखते हुए यूजेवीएनएल, पिटकुल व यूपीसीएल को अभी से तैयारियां पूरी करने को कहा गया।
मुख्यमंत्री ने एडीबी व मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने, बहादराबाद, कोटद्वार, भिकियासैंण, कपकोट व नंदप्रयाग में भूमि आवंटन एक सप्ताह में पूरा करने के आदेश दिए। साथ ही सीएसआर फंड के लिए पृथक खाता खोलकर पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।
पिटकुल प्रबंधन ने बताया कि आरईसी ने क्रेडिट रेटिंग A++ की है, जिससे ऋण पर अतिरिक्त छूट मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पिटकुल ने राज्य सरकार को रिकॉर्ड ₹1243 करोड़ का लाभांश दिया है। वहीं एडीबी व नॉन-एडीबी उप संस्थानों की कई परियोजनाएं प्रदेशभर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।