देहरादून में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई ने धर्म, सेवा और नारी सशक्तिकरण का अद्भुत उदाहरण पेश किया। उन्होंने देशभर के प्रमुख मंदिरों और घाटों के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्य इसका उदाहरण हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना, 33% आरक्षण जैसे कई कदम उठाए गए हैं।

राज्य सरकार भी धार्मिक स्थलों के संरक्षण और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, वात्सल्य योजना और आंचल अमृत योजना शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सख्त भू-कानून, समान नागरिक संहिता और नकल विरोधी कानून को राज्य की बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *